Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
दुनिया भर के कई देशों में ट्विटर डाउन हो गया। हजारों उपयोगकर्ता सेवाएं एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर पर इस बारे में कई लोग शिकायत भी कर रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर #TwitterDown के साथ यूजर्स अपनी समस्या बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि उनका ट्विटर काम नहीं कर रहा है।

बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर को भी ट्विटर डाउन हुआ था। कई उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर आउटेज की जानकारी दी थी। कई यूजर्स ने दावा किया था कि वे अपनी टाइमलाइन भी रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं। जबकि कुछ के अकांउट्स सस्पेंड दिखाई दे रहे थे। कुछ उपयोगकर्ताओं ने दावा किया था कि यह केवल एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर डाउन हुआ है।
तब ट्विटर डाउन होने के बाद लोगों ने मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए। केवल यहीं नहीं भड़के हुए यूजर्स एलन मस्क सवाल भी करने लगे। सवाल करते हुए यूजर्स ने एलन मस्क से पुछा कि- क्या इसी दिन के लिए ब्लू का ऑप्शन लॉन्च किया गया है? डाउनडिटेक्टर के रिपोर्ट की अगर माने तो 2,000 से ज्यादा लोगों ने ट्विटर डाउन होने की शिकायत दर्ज की।
इनमें से 55 प्रतिशत मोबाइल ऐप यूजर्स थे। जबकि, 36 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट को ओपन कर रहे थे, वहीं 9 प्रतिशत यूजर्स ने सर्वर से कनेक्ट न हो पाने की शिकायत दर्ज की। ट्वीटर डाउन होने के कुछ ही देर के अंदर कंपनी ने इस समस्या पर काबू पा लिया और उसे रिस्टोर कर लिया।